फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

100वीं जयंती..100 करोड़ और 100 कैंटीन: दिल्ली में पेटभर खाना मात्र ₹5 में, भोजना होगा पोष्टिक; सुविधाएं आधुनिक

Fri, 21 Nov 2025 08:48 PM IST
विकास कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को तिमारपुर की संजय बस्ती में अटल कैंटीन का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर दिल्ली में 100 अटल कैंटीन एक साथ शुरू की जाएंगी।
विज्ञापन
दिल्ली में मिलेगा पांच रुपये में खाना - फोटो : AI Image
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दिल्ली सरकार पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर 100 करोड़ रुपये के बजट से पूरे शहर में 100 अटल कैंटीन खोलेगी। यहां सिर्फ 5 रुपये में जरूरतमंद लोगों को भरपेट, ताजा और पौष्टिक भोजन मिलेगा। मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता का कहना है कि दिल्ली में कोई भी नागरिक भूखा न सोए ये सरकार का लक्ष्य है।

विज्ञापन

संजय बस्ती में अटल कैंटीन का शिलान्यास
मुख्यमंत्री ने शुक्रवार को तिमारपुर की संजय बस्ती में अटल कैंटीन का शिलान्यास किया। उन्होंने कहा कि 25 दिसंबर को पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की जयंती पर दिल्ली में 100 अटल कैंटीन एक साथ शुरू की जाएंगी। यहां जरूरतमंदों को सिर्फ 5 रुपये में साफ-सुथरा और पौष्टिक भोजन मिलेगा। सरकार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के गरीब कल्याण विजन के मुताबिक काम कर रही है। पिछली सरकारों ने झुग्गी बस्तियों की जरूरतों पर ध्यान नहीं दिया लेकिन वर्तमान सरकार ने पहली बार झुग्गी क्षेत्रों के विकास के लिए 700 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। झुग्गियों में सड़क, नाली, शौचालय, पार्क, सामुदायिक सुविधाएं तेजी से विकसित हो रही हैं। हरपरिवार को सम्मानजनक जीवन मिलेगा। हर गरीब परिवार को पक्की छत, शौचालय और गैस सुविधा मिलेगी।

साफ और पौष्टिक खाना मिलेगा
शहरी विकास मंत्री आशीष सूद ने कहा कि अटल कैंटीनें पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय सिद्धांत को समर्पित हैं। इसका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचेगा। ये योजना सेल्फ हेल्प ग्रुप की महिलाओं और स्थानीय महिलाओं को रोजगार देगी। मजदूर, बुजुर्ग और गिग वर्कर्स को भी इससे बड़ी राहत मिलेगी।
विज्ञापन

आधुनिक होंगी सुविधाएं
हर कैंटीन में साफ-सुथरा सर्विंग एरिया, आरओ वाटर, स्टील फर्नीचर, डिजिटल टोकन सिस्टम, रियल टाइम सीसीटीवी निगरानी और सुरक्षित कचरा प्रबंधन होगा। दोपहर और रात दोनों समय ताजा खाना उपलब्ध रहेगा। भोजन की गुणवत्ता की जांच एफएसएसआई के मानकों के अनुरूप की जाएगी और सभी कर्मचारियों को स्वास्थ्य प्रमाणपत्र अनिवार्य होगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें