फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पिता की गोली लगने से हुई थी 10 साल के बेटे की मौत, पुलिस ने आरोपी बाप को किया गिरफ्तार

Sun, 06 Jan 2019 04:40 AM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
मृतक रिहान - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

न्यू उस्मानपुर इलाके में नए साल के जश्न के दौरान डीजे पर डांस कर रहे 10 साल के मासूम की गोली लगने से हुई मौत की गुत्थी को उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस ने सुलझा लिया है। मासूम को गोली किसी और ने नहीं, बल्कि उसके पिता ने ही मारी थी। नाचने-गाने के दौरान होश खो बैठे पिता द्वारा चलाई गई गोली मासूम के मुंह पर जा लगी थी। पुलिस ने हत्या के मामले में आरोपी पिता यासीन मलिक और उसके सहयोगी रवि कश्यप को गिरफ्तार कर लिया है। गोली लगने के बाद यासीन ने रवि को तमंचा देकर उसे छिपा दिया था। पुलिस ने सुबूत छिपाने के आरोप में रवि को गिरफ्तार किया।

विज्ञापन


उत्तर-पूर्वी जिला पुलिस उपायुक्त अतुल कुमार ठाकुर ने बताया कि 31 दिसंबर की रात को गली नंबर-2, तीसरा पुश्ता, विजय कॉलोनी में नए साल का जश्न मनाया जा रहा था। लोग डीजे पर डांस कर रहे थे। मासूम रिहान मलिक भी नाच रहा था। अचानक कुछ लड़के जश्न के दौरान गोलियां चलाने लगे। एक गोली रिहान के मुंह पर लगी और उसकी मौत हो गई।

पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज कर छानबीन शुरू की। करीब 50 लोगों से गहन पूछताछ की गई। काफी छानबीन के बाद पता चला कि वहां रिहान का पिता यासीन भी फायरिंग कर रहा था। उस्मानपुर पुलिस ने उससे पूछताछ की, शुरुआत में तो उसने गोली चलाने से मना किया, लेकिन बाद में उसने हत्या की बात कुबूल ली।
विज्ञापन


आरोपी ने बताया कि उसका जानकार युवक लोनी से तमंचा लेकर जश्न मनाने आया था। नाच गाने के दौरान कुछ लड़के गोली चलाने लगे, तो उसने भी रवि से पिस्टल लेकर गोली चलाई, लेकिन गोली उसके ही बेटे को जा लगी। रिहान को गोली लगते ही यासीन ने रवि को तमंचा लेकर चले जाने के लिए कहा। बाद में वह खुद बेटे को अस्पताल ले गया, इसके बाद उसे मृत घोषित कर दिया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें