फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

7 करोड़ से होगा दादरी के 10 वार्डों का विकास

Fri, 04 Nov 2016 12:01 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
नगर पालिका परिषद क्षेत्र के 10 वार्डों में सात करोड़ रुपये से सड़क, खड़ंजा, नाली और इंटरलॉकिंग टाइल्स की हालत सुधारी जाएगी। निर्माण कार्य के लिए तीन दिन पहले टेंडर भी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन


नगर पालिका परिषद दादरी क्षेत्र में 25 वार्ड हैं। इन वार्डों में करीब तीन लाख की आबादी है। इनमें से वार्ड 4, 5, 6, 8, 10, 13, 14, 15, 24, 25 मेें निर्माण कराना है। वार्डों में विकास के लिए दो सप्ताह पहले सात करोड़ रुपये की लागत से विकास कार्य करने के लिए टेंडर छोडे़ गए थे।

निर्माण कार्य को पूरा करने के लिए पांच से छह माह का समय निर्धारित किया गया है। नगर में आगामी योजना के लिए भी सभासदों को अपने वार्डों में विकास कार्य को चिह्नित करके प्रस्ताव देने के लिए कहा गया है।
विज्ञापन


नगर पालिका के जूनियर इंजीनियर पंकज रस्तोगी का कहना है कि जल्द ही विकास कार्य शुरू करा दिए जाएंगे। जो ठेकेदार समयानुसार कार्य को पूरा नहीं करेगा, उसे जुर्माना राशि पालिका परिषद में जमा करानी होगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें