फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जंतर-मंतर पर नो एट्री: आरक्षण हटाने के लिए जुटे प्रदर्शनकारी, पुलिस वैन में भरकर ले गई; 12 लोग हिरासत में

Sat, 22 Aug 2026 01:30 PM IST
अनुज कुमार सनी सिंह, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

Reservation Hatao Andolan: आरक्षण के खिलाफ विरोध प्रदर्शन की तैयारी के बीच शनिवार को जंतर-मंतर को छावनी बना दिया है। आज सुबह लगभग 10-12 प्रदर्शनकारी जुटे। पुलिस ने सभी को हिरासत में ले लिया।
विज्ञापन
जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों को वैन में ले जाती पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

आरक्षण के खिलाफ संभावित प्रदर्शन को लेकर शनिवार को जंतर-मंतर और टॉलस्टॉय मार्ग पर दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी। कई रास्तों पर बैरिकेडिंग की गई और पुलिस बल की तैनाती बढ़ाई गई।

विज्ञापन


दोपहर में प्रदर्शन के लिए करीब 10-12 प्रदर्शनकारी जंतर-मंतर पहुंचे। हालांकि, प्रदर्शन शुरू होने से पहले ही दिल्ली पुलिस ने सभी प्रदर्शनकारियों को पुलिस वैन में बैठाकर वहां से ले गई। इसके बाद फिलहाल जंतर-मंतर पर कोई प्रदर्शनकारी मौजूद नहीं है।

प्रदर्शनकारियों की ओर से जातिगत आरक्षण में संशोधन की मांग की जा रही थी। इसके अलावा यूजीसी के नए नियमों को वापस लेने और एससी-एसटी कानून में बदलाव अथवा उसे हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन की तैयारी थी।
विज्ञापन

संभावित प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस पहले से अलर्ट थी। जंतर-मंतर और आसपास के इलाकों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ाई गई थी और आवाजाही पर भी नजर रखी जा रही थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें