फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जैश के 10 में चार युवकों को छोड़ा, डॉक्टर और धर्मगुरुओं से काउंसलिंग कराई

Sun, 08 May 2016 09:02 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस की स्पेशल सेल ने आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद से जुड़े होने के आरोप में हिरासत में लिए गए 10 युवकों में से चार को शनिवार को छोड़ दिया। इससे पहले चारों युवकों की डॉक्टर व धर्मगुरुओं से काउंसलिंग कराई गई है।
विज्ञापन


हिरासत में मौजूद बाकी छह युवकों से पूछताछ की जा रही है। वहीं, जैश ए मोहम्मद के गिरफ्तार कथित तीन आतंकियों से पूछताछ में कुछ नए चेहरे सामने आए हैं। गिरफ्तार आतंकियों के तार यूपी से जुड़े रहे हैं।

बता दें कि गत बुधवार को जैश ए मोहम्मद से प्रभावित होकर आतंकी मॉड्यूल खड़ा करने वाले साजिद, सामिर अहमद और शाकिर अंसारी को गिरफ्तार किया गया था। वहीं, इस मॉड्यूल और जैश से संबंध रखने के आरोप में दस अन्य युवकों को भी पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया था।
विज्ञापन


एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि हिरासत में लिए गए चांद बाग निवासी जिशान, लोनी गाजियाबाद निवासी मुजाहिर उर्फ इमाम, चांद बाग निवासी मोहसिन खान और चांद बाग निवासी इमरान को शनिवार को छोड़ दिया गया। छोड़ने से पहले उनके मोबाइल व फेसबुक की डिटेल खंगाली गई।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों के सामने बैठाकर भी पूछताछ की गई। कोई ठोस सबूत सामने नहीं आने पर उन्हें छोड़ा गया। इससे पहले उनकी धर्मगुरुओं व मौलवियों से कई घंटे तक काउंसलिंग कराई गई।

युवकों से कहा गया है कि वे पुलिस के संपर्क में रहेंगे। पुलिस अधिकारी के अनुसार हिरासत में मौजूद छह युवकों से पूछताछ जारी है। उनके खिलाफ ठोस सबूत नहीं मिले तो उन्हें भी जल्द छोड़ दिया जाएगा।

बरामद विस्फोटक पटाखों का बारूद
पुलिस को साजिश के घर से जो विस्फोटक मिला है, वह पटाखों का बारूद है। मौके से करीब 250 ग्राम पटाखों का बारूद मिला है।  पूछताछ में ये बात भी सामने आई है कि मॉड्यूल में युवाओं को भर्ती करने के लिए साजिद भागलपुर, बिहार और राजस्थान गया था। यहां पर उसने युवाओं को मॉड्यूल में भर्ती करने का प्रयास किया।

युवाओं को जैश के प्रमुख अजहर मसूद के भाषण पढ़वाए और सीडियां भी दिखाई थीं। साजिश व अन्य आरोपियों के मोबाइल से यूपी के कुछ और युवाओं के नंबर मिले हैं। पुलिस इन युवाओं से संपर्क साधकर  जानकारी हासिल करने की कोशिश कर रही है। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें