फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Delhi NCR News: एक सीट के लिए 10 स्कूलों में आवेदन, फिर भी असमंजस में हैं अभिभावक

विज्ञापन
विज्ञापन
नर्सरी दाखिला-
विज्ञापन

मानकों के अंक कई स्कूलों में बिगाड़ रहे अभिभावकों का खेल

अब फॉर्म लेने से ज्यादा फॉर्म जमा कराने पर जोर

स्कूलों में आवेदन करने के लिए अभिभावकों के पास 10 दिन शेष

अमर उजाला ब्यूरो

नई दिल्ली। दिल्ली के 1700 निजी स्कूलों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के तहत नर्सरी, केजी व पहली कक्षा में दाखिले के लिए आवेदन की दौड़ जारी है। किसी खास स्कूल में दाखिला पक्का करने के लिए अभिभावक औसतन 10-20 स्कूलों में आवेदन कर रहे हैं। हालांकि स्कूलों के मानकों के लिए तय अंक अभिभावकों के दाखिला लेने के खेल को बिगाड़ रहे हैं। अब अभिभावक आवेदन करने के साथ-साथ फॉर्म जमा कराने पर भी जोर दे रहे हैं। अब अभिभावकों के पास आवेदन करने के लिए दस दिन ही बचे हैं।
निजी स्कूलों में दाखिले के लिए जारी आवेदन की रेस अंतिम पड़ाव पर पहुंच गई है। अभी तक कई अभिभावकों ने दस से बीस स्कूलों में आवेदन कर दिया है। इसका एक बड़ा कारण यह है कि कुछ-एक मानकों के कारण बच्चों का दाखिला पक्का नहीं हो पा रहा है। उत्तरी दिल्ली में रहने वाली सुमति ने बताया कि उन्होंने अपने पहले बेटे के लिए आसपास के 15 स्कूलों में आवेदन किया है। अशोक विहार, शालीमार बाग व मॉडल टाउन के स्कूलों में आवेदन करने पर उन्होंने जोर दिया है। उन्हें अभी भी इस बात का संशय है कि उनके बच्चे का दाखिला हो पाएगा या नहीं। दरअसल उन्हें केवल नेबरहुड के अंक ही मिल रहे हैं, बाकी मानकों के अंक उनके बच्चों को नहीं मिल पा रहे हैं, क्योंकि उनका बच्चा पहला बेटा है।
विज्ञापन


वहीं अक अन्य अभिभावक पूजा रावत ने दक्षिणी दिल्ली के 15 से अधिक स्कूलों में अपनी बेटी के दाखिले के लिए आवेदन किया है। दक्षिणी दिल्ली के कई स्कूल गूगल मैप से दूरी माप रहे हैं जिस कारण से उनके घर से स्कूलों की दूरी अधिक आ रही है। इससे उन्हें संशय है कि नेबरहुड के कम ही अंक उन्हें अपनी बेटी के लिए मिल सकेंगे। एकल कन्या मानक के अंक उन्हें मिल सकते हैं।

स्कूल प्रिंसिपल भी मानते हैं कि अन्य अभिभावकों के बीते सालों के अनुभव को देखते हुए अब समय से फॉर्म जमा होते हैं। अभिभावक अंतिम समय में फॉर्म जमा कराने से बचते हैं। प्रिंसिपल कहते हैं कि फॉर्म जमा कराने के बाद यह जरूर चेक करें कि फॉर्म जमा हुआ है या नहीं। स्कूल प्रिंसिपल भी लगातार सलाह देते हैैं कि स्कूल के अंक फॉर्मूले को देखकर अभिभावक ज्यादा से ज्यादा स्कूल में आवेदन करें। इससे अभिभावकों का यह फायदा होगा कि बच्चा किसी न किसी स्कूल के मानकों के अनुसार अंक पा ही लेगा।
विज्ञापन


27 दिसंबर तक जमा कर सकते हैं फार्म

27 दिसंबर को आवेदन प्रक्रिया समाप्त हो जाएगी। स्कूलों को 9 जनवरी तक आवेदन करने वालों की सूची और 16 जनवरी तक सभी बच्चों की अंकों के साथ सूची जारी की जाएगी। इसके बाद अभिभावकों को अंदाजा हो जाएगा उससे स्पष्ट हो जाएगा कि उनका दाखिला होगा या नहीं। वहीं पहली सूची 23 जनवरी को प्रतीक्षा सूची के साथ जारी होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें