फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन सप्ताह में जारी होंगे 10 फीसदी प्लॉट के आवंटन-पत्र

Thu, 21 Jan 2016 12:18 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
किसान संघर्ष समिति के पदाधिकारी और प्राधिकरण के सीईओ दीपक अग्रवाल के बीच 10 प्रतिशत भूखंड देने के मुद्दे को लेकर बुधवार को वार्ता हुई। इस दौरान तीन सप्ताह के अंदर आवंटन पत्र जारी करने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन


किसानों की मांग पर सीईओ दीपक अग्रवाल ने आश्वासन दिया है कि जिन किसान ने हाईकोर्ट के आदेश के बाद 64.7 प्रतिशत अतिरिक्त मुआवजा उठा लिया है, उन सभी किसानों को 10 प्रतिशत विकसित प्लॉट के आवंटन-पत्र तीन सप्ताह के अंदर बोर्ड में पास कराकर जारी किए जाएंगे।

पूर्व समझौते के अनुसार विकास शुल्क आधा करके कम से कम 12 मीटर चौड़े रास्ते पर एक समान साइज के प्लॉट दिए जाएंगे। वहीं उद्योग और शिक्षण संस्थानों में स्थानीय युवकों को 20 प्रतिशत आरक्षण और अस्पताल में 25 प्रतिशत इलाज में छूट के मामले में कानूनी राय लेकर बोर्ड के समक्ष रखा जाएगा।
विज्ञापन


समिति के प्रवक्ता मनवीर भाटी ने बताया कि किसानों ने विचार विमर्श करके निर्णय लिया है कि प्राधिकरण ने तीन सप्ताह में बोर्ड बुलाकर मुद्दों को हल नहीं किया तो किसान आंदोलन जारी रहेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें