फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डंपर की टक्कर से पलटी सवारियों से भरी डीटीसी बस, 10 यात्री घायल, 7 की हालत खराब

Thu, 18 Oct 2018 04:22 AM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
डीटीसी बस
विज्ञापन

उत्तरी दिल्ली के वजीराबाद फ्लाइओवर के नीचे बुधवार सुबह एक तेज रफ्तार डंपर ने डीटीसी लो फ्लोर बस को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सवारियों से भरी बस पलट गई। मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर पीसीआर वैन और कैट्स एंबुलेंस की मदद से करीब 10 घायलों को अरुणा आसफ अली अस्पताल व सुश्रुत ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया। घायलों में सात यात्रियों की हालत गंभीर बनी हुई है, जबकि एक की हालत नाजुक बताई जा रही हैं। हादसे के बाद चालक मौके पर डंपर छोड़कर भाग गया। तिमारपुर थाना पुलिस ने दोनों वाहनों को कब्जे में लेकर छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक हादसा सुबह करीब 6.10 बजे हुआ। रूट संख्या-447 (भलस्वा डेयरी से आंबेडकर नगर) रूट की बस में चालक अजित (56) और कंडक्टर मुनीश करीब 50 यात्रियों को लेकर जा रहे थे। तभी फ्लाईओवर के नीचे भजनपुरा की ओर से आए डंपर ने बस को टक्कर मार दी, जिससे बस पलट गई। हादसे में दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। 

यात्रियों की चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग पहुंचे और घायलों को निकाला। सूचना पर पुलिस के अलावा पीसीआर और कैट्स एंबुलेंस की गाड़ी वहां पहुंच गई। घायल राजेंद्र सिंह (45), राजकुमार (45), सतीश (22), राजबीर सिंह (44), सौरभ (25), गीता (55), सावित्री (42), अजीत सिंह (56), हरमीत सिंह (50) और राजेंद्र (38) के अलावा बस चालक अजीत को अलग-अलग अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल राजबीर सिंह की हालत नाजुक बताई जा रही है। तिमारपुर थाना पुलिस मामला दर्ज कर अजीत व मुनीश से पूछताछ कर रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें