फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शटल लेट होने पर 10 मिनट रोकी इंटरसिटी, यात्री हुए परेशान

Tue, 18 Oct 2016 12:03 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शटल - फोटो : Demo Pic
विज्ञापन
सप्ताह के पहले दिन सोमवार को शटल गाड़ियां विलंब से चलने के  कारण दैनिक यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ा। लोग एक से डेढ़ घंटे की देरी से अपने काम पर पहुंचे। 
विज्ञापन


गाड़ियों की लेटलतीफी को लेकर दैनिक यात्रियों ने इंटरसिटी एक्सप्रेस पर नाराजगी जताई। लेट होने के कारण बल्लभगढ़ स्टेशन पर पहुंचते ही यात्रियों ने इंटरसिटी एक्सप्रेस की चैन पुलिंग कर ट्रेन रोक ली। इसके चलते करीब 10 मिनट तक ट्रेन खड़ी रही।

जानकारी के अनुसार 64055 शटल पलवल से फरीदाबाद होते हुए नई दिल्ली को जाती है। सोमवार को ये ट्रेन करीब एक घंटे की देरी से चली। इस शटल की भीड़ आगरा कैंट से नई दिल्ली जाने वाली 14211 इंटरसिटी पर आ गई। 
विज्ञापन


यही नहीं कोसीकलां से नई दिल्ली होते हुए गाजियाबाद जाने वाली 64901 भी करीब 40 मिनट की देरी से चली। लोकल ट्रेन विलंब से क्यों चल रही हैं रेलवे का कोई अधिकारी बोलने को तैयार नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें