फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहचान की महिला ने करवाई व्यापारी की हत्या

Wed, 22 Apr 2015 10:15 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
आठ दिन पहले लापता हुए दिल्ली निवासी केबल कारोबारी रवींद्र उर्फ रवि का शव ओल्ड थाना पुलिस ने मंगलवार को आगरा कैनाल पटरी के पास से बरामद किया। उसकी हत्या हापुड़ पिलखुआ की रहने वाली पहचान की महिला ने करवाई थी। महिला की निशानदेही पर पुलिस ने शव बरामद किया।
विज्ञापन


राजीव नगर, दिल्ली निवासी रवींद्र उर्फ रवि मूल रूप से यूपी के हापुड़ जिले के पिलखुआ गांव का रहने वाला था। पिलखुआ में ही उसका केबल नेटवर्क का काम था। 13 अप्रैल को वह पत्नी मंजू को फरीदाबाद जाने की बात कह घर से निकला था लेकिन नहीं लौटा। 16 अप्रैल को पत्नी मंजू ने ओल्ड फरीदाबाद थाने में रवि की गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

जांच कर रही पुलिस को पिलुखआ, हापुड़ यूपी की रहने वाली एक महिला पर शक हुआ। पूछताछ में महिला ने रवि की हत्या करवाना स्वीकार किया। पुलिस के मुताबिक महिला ने बताया कि रवि के पास उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें थीं, मांगने पर वह वापस नहीं कर रहा था। इस पर गांव के दो युवकों को हत्या के लिए तैयार किया। 13 अप्रैल को उसने रवि को फोन कर फरीदाबाद बुलाया था। महिला और उसके दो साथी रवि को लेकर शाम तक खेड़ी पुल और उसके आसपास टहलते रहे।
विज्ञापन


अंधेरा होने पर मुजेड़ी टैंक के पास ले जाकर एक युवक ने रवि के सिर में गोली मार दी। शव को नहर के पास छिपा कर तीनों फरार हो गए थे। पुलिस ने महिला की निशानदेही पर मंगलवार को शव बरामद कर लिया। एसएचओ ओल्ड अनिल कुमार ने बताया कि रवि की हत्या में शामिल दो अन्य युवकोें को गिरफ्तार करने का प्रयास किया जा रहा है।

कुछ यूं हुआ था
रवि के परिजनों ने पिलखुआ गांव वाला पैतृक घर इस महिला को किराए पर दे रखा था। पुलिस के मुताबिक, महिला के रवि के घर से पारिवारिक संबंध थे। कारोबार के सिलसिले में रवि का भी पिलखुआ आना जाना लगा रहता था। पुलिस के मुताबिक रवि के पास महिला की कुछ आपत्तिजनक फोटो थीं। इन फोटो को लेकर ही महिला ने रवि की हत्या की साजिश रच डाली। दो साथियों को तैयार करने के बाद महिला ने रवि को फोन कर बताया कि वह भाई से मिलने फरीदाबाद आ रही है। उसने रवि को भी वहां बुला लिया। रवि अपनी पत्नी को करीब साढ़े बारह बजे एक मीटिंग में जाने की बात कह घर से निकला था। करीब तीन बजे रवि को एक महिला और दो युवकों के साथ खेड़ी पुल पर टहलते हुए रिश्ते के साले ओम प्रकाश निवासी बादशाहपुर ने देखा था। साढ़े तीन बजे रवि ने पत्नी को फोन कर बताया था कि वह (मुजेड़ी में) टैंक के पास है, बारिश होने की वजह से आने में देर हो सकती है। शाम छह बजे के बाद उसका फोन स्विच ऑफ हो गया। अंधेरा होने के बाद एक युवक ने रवि के माथे पर सटा कर गोली मार दी। शव को छिपाने के बाद तीनों फरार हो गए। कॉल डिटेल और मोबाइल लोकेशन से पुलिस हत्या की साजिशकर्ता महिला तक पहुंच गई।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें