फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्तराखंड: स्वास्थ्य मंत्रालय ने जीका वायरस को लेकर जारी किया अलर्ट, ऐसे पहचानें इसके लक्षण

Wed, 17 Oct 2018 08:50 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, देहरादून
विज्ञापन
zika virus
विज्ञापन

जयपुर में जीका वायरस से ग्रसित कई मरीज सामने आने के बाद केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने सभी राज्यों को स्पेशल एडवाइजरी जारी की है। केंद्रीय स्वास्थ्य सचिव ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिये सभी राज्यों खासकर राजस्थान से सटे राज्यों को खास सावधानी बरतने को कहा है। स्वास्थ्य मंत्रालय के निर्देश पर राज्य के स्वास्थ्य महानिदेशालय ने एडवाइजरी जारी कर सभी सीएमओ को अलर्ट रहने को कहा है। 

विज्ञापन


राष्ट्रीय कार्यक्रम आईडीएसपी के सहायक निदेशक डॉ. पंकज कुमार सिंह ने बताया कि वैसे तो राज्य में जीका वायरस का कोई मामला सामने नहीं आया है, लेकिन अब जबकि केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने एडवाइजरी जारी की है तो सभी सीएमओ को सतर्क रहने को कहा गया है।

एडवाइजरी में निर्देशित किया गया है कि राजस्थान खासकर जयपुर से आने वाले मरीजों पर नजर रखी जाए और जीका वायरस से पीड़ित मरीज के बारे में तत्काल जानकारी दी जाए। उन्होंने बताया कि जीका वायरस डेंगू, मलेरिया की तरह एनाफिलीज मच्छर से पैदा होता है। ऐसे में डेंगू व मलेरिया के नियंत्रण को लेकर जो कार्यक्रम चलाए जा रहे हैं, उसमें और तेजी लाई जाए ताकि जीका वायरस को पनपने ही न दिया जाए। 

विज्ञापन

गर्भवती महिलाओं को ज्यादा खतरा

विशेषज्ञों के मुताबिक वैसे तो जीका वायरस से होने वाली बीमारी डेंगू या मलेरिया की तरह होती है। ज्यादातर मरीजोें में यह अपने आप ठीक हो जाता है, लेकिन गर्भवती महिलाओं पर इस वायरस का खतरा ज्यादा देखा गया है। वैज्ञानिक शोधों में यह बात सामने आई है कि जीका वायरस की वजह से गर्भवती के पेट में पल रहे बच्चों पर खासा असर पड़ा और बच्चे शारीरिक विकृतियों के साथ पैदा हुए।

युगांडा से शुरू हुआ था जीका वायरस
दुनिया में पहली बार जीका वायरस को साल 1947 में अफ्रीका महाद्वीप के देश युगांडा के बंदराें में पाया गया था। युगांडा के जीका के जंगलों में रहने वाले बंदरों में पाए जाने की वजह से इसका नाम जीका वायरस पड़ा। साल 1952 में यह बंदराें से होते हुए इंसानों तक पहुंच गया। इसके बाद यह तंजानिया से होते हुए अफ्रीका, अमेरिका होते हुए तमाम देशोें में फैल गया। भारत में राजस्थान, बिहार व यूपी समेत कई राज्यों में इसके मरीज सामने आ चुके हैं।
विज्ञापन

बीमारी के लक्षण 

- मरीज के शरीर में गंभीर दर्द होता है। खासकर घुटनों व कोहनी में ज्यादा दर्द होता है।

- आंखों के पीछे वाले हिस्सों में दर्द होता है।

- मरीज को थकावट महसूस होती है।

- मरीज को कभी भयंकर ठंडी तो कभी पसीना होने लगता है।

- आंखें लाल हो जाती हैं।

- मरीज को उल्टी होने लगती है।

- मरीज को गंभीर सिरदर्द होता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें