2,67,744 बच्चों ने रखे विचार व सुझाव
मुख्यमंत्री ने कहा कि मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन अभियान के तहत अब तक प्रदेश के 2,67,744 विद्यार्थियों ने अपने विचार और सुझाव सरकार को दिए। यह संख्या दर्शाती है कि उत्तराखंड का युवा अपने राज्य के भविष्य और विकास को लेकर जागरूक और गंभीर है। विद्यार्थियों ने शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, सड़क, वन, पर्यावरण, खेल, पलायन, स्वरोजगार, स्टार्टअप और गांवों में रोजगार के नए अवसर सृजित करने जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर सुझाव दिए हैं। युवाओं की सोच और नवाचार विकसित उत्तराखंड के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं।
इन विद्यार्थियों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन के विभिन्न विषयों में उत्कृष्ट विचार प्रस्तुत करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। इसमें शिक्षा एवं युवा अवसर विषय में मयूह भंडारी और रवीना, पर्यावरण, वन एवं आपदा प्रतिरोधक क्षमता पर शेरोन कपूर, स्वास्थ्य एवं जन सेवाएं में सतीश कुमार, पर्वतीय क्षेत्रों में पलायन एवं रोजगार में माही बलाई, सड़क, संपर्क व आधारभूत संरचना में श्रीतिका रावत, प्रौद्योगिकी एवं सुशासन में प्रियांशु सजवाण, पर्यटन व स्थानीय अर्थव्यवस्था में दृष्टि चैहान और महिला एवं बाल कल्याण विषय में अनुष्का नेगी शामिल हैं।