फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Youtuber Bobby Kataria: बॉबी को कल तक पेश होने का फिर नोटिस, सड़क पर बैठकर जाम छलकाने पर हुआ मुकदमा

Sat, 13 Aug 2022 07:39 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, देहरादून

सार

सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बॉबी कटारिया कैंट क्षेत्र में किमाड़ी रोड पर सड़क पर टेबल डालकर शराब पीता नजर आ रहा है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कैंट में मुकदमा दर्ज किया। 
विज्ञापन
यूट्यूबर बॉबी कटारिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सड़क पर बैठकर जाम छलकाने के आरोपी यूट्यूबर हरियाणा निवासी बॉबी कटारिया के खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद अब पुलिस ने उसे 14 अगस्त तक पेश होने का नोटिस दिया है। एसएसपी दलीप सिंह कुंवर ने बताया कि पेश न होने पर पुलिस आरोपी के खिलाफ फिर वारंट जारी करेगी।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें बॉबी कटारिया कैंट क्षेत्र में किमाड़ी रोड पर सड़क पर टेबल डालकर शराब पीता नजर आ रहा है। शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ थाना कैंट में मुकदमा दर्ज किया। 

पुलिस ने अब बॉबी को नोटिस जारी कर 14 अगस्त को पेश होने को कहा है। एसएसपी ने बताया कि 14 अगस्त को बॉबी का इंतजार किया जाएगा। पेश न होने पर इसके बाद आगे की कार्रवाई के लिए वारंट जारी किया जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बताया कि उसके साथ कुछ और लोग भी मौजूद हैं। उनके खिलाफ भी जांच की जा रही है। जांच के बाद उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जा सकती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें