तहरीर के आधार पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की थी। विवेचना के दौरान सामने आए साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने इसमें अपहरण की धारा और सामूहिक आपराधिक कृत्य से संबंधित धारा भी बढ़ाई।
मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी के निर्देश पर नेहरू कॉलोनी पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की। टीम ने बृहस्पतिवार को सुद्धोवाला, प्रेमनगर क्षेत्र में दबिश देकर अनुराग डोभाल समेत चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।