विकासनगर। युवाओं की प्रतिभा को मंच देने और लोक संस्कृति एवं पारंपरिक कलाओं को बढ़ावा देने के उद्देश्य से आज यानी शनिवार को विकासखंड सभागार में ब्लॉक स्तरीय युवा महोत्सव आयोजित किया जाएगा। जिला युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल अधिकारी की ओर से जारी सूचना के अनुसार इसमें क्षेत्र की सांस्कृतिक टीम प्रतिभाग करेंगी। महोत्सव में सामूहिक लोक नृत्य, सामूहिक लोकगीत, नुक्कड़ नाटक, चित्रकला, कविता लेखन, एकल लोक नृत्य, लोकगीत और भाषण विधाओं की प्रतियोगिताएं होंगी। इसके माध्यम से युवाओं को अपनी रचनात्मकता, कला और सांस्कृतिक प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा। प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों का मूल्यांकन निर्णायक मंडल करेगा। संवाद