फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षित, संतुलित आहार पर प्रतियोगिता में युवा नवाचारी विचार करेंगे प्रस्तुत : रावत

विज्ञापन
विज्ञापन
उच्च शिक्षा मंत्री ने राष्ट्रीय युवा दिवस पर किया ईट राइट यूथ हैकाथॉन-2026 का किया उद्घाटन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
देहरादून। राष्ट्रीय युवा दिवस पर उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मुंबई से वेबिनार के माध्यम से ईट राइट यूथ हैकाथॉन-2026 का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि इस प्रतियोगिता में प्रदेश के युवा सुरक्षित व संतुलित आहार को लेकर अपने-अपने नवाचारी विचार प्रस्तुत करेंगे। युवाओं को स्वस्थ एवं संतुलित आहार को हैकाथॉन प्रेरित करेगा। हैकाथॉन के शुभारंभ के साथ ही प्रतिभागियों के लिए एप्लीकेशन विंडो भी खोल दी गई है।
उन्होंने कहा कि खाद्य सुरक्षा एवं पोषण जैसे ज्वलंत विषयों पर हैकाथॉन आयोजित करने वाला उत्तराखंड देश का पहला राज्य है। प्रतियोगिता में राज्य की सर्वश्रेष्ठ पांच टीमों का चयन किया जाएगा। उच्च शिक्षा के संयुक्त निदेशक प्रो. एएस उनियाल ने कहा कि प्रतियोगिता में चयनित सर्वश्रेष्ठ पांच टीमों को डेढ़ लाख, एक लाख, 75 हजार तथा 50-50 हजार (दो पुरस्कार) की नकद धनराशि व ट्रॉफी प्रदान की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वेबिनार में अंतरराष्ट्रीय विकास संगठन गेन इंडिया की कंट्री डायरेक्टर डॉ. भुवनेश्वरी बालसुब्रमण्यम ने भारत में चलाए जा रहे कार्यक्रमों, विशेष कर उत्तराखंड में संचालित फूड फॉर्टफकैशन के बारे में विस्तार से बताया। गेन इंडिया की प्रोजेक्ट कोऑर्डिनेटर विजेता सिंघारी एवं सीनियर कन्सल्टेंट जेसी. पांडे ने हैकाथॉन में भाग लेने की प्रक्रिया एवं दिशा-निर्देशों के बारे में विस्तृत जानकारी दी। वेबिनार में उच्च शिक्षा निदेशक प्रो. वीएन खाली, संयुक्त निदेशक प्रो. एएस. उनियाल, एफडीए के उप आयुक्त गणेश कंडवाल ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें