कार्य बहिष्कार का ऐलान किया
इसके बाद एक आरोपी ने पिस्टल दिखाई। आनन फानन में डॉ. आमिर गार्ड से मदद मांगने पहुंचे। देखा कि गार्ड कक्ष के बाहर मौजूद ही नहीं था। इस बीच डॉक्टरों ने एक आरोपी को पकड़ लिया, लेकिन पिस्टल दिखाने वाला आरोपी भाग निकला।
ये भी पढ़ें...Kedarnath Heli Service: तीर्थयात्रियों के लिए मौका...रद्द टिकटों की जगह बुकिंग के लिए आज खुलेगा पोर्टल
मामले की शिकायत अधिकारियों से की गई। साथ ही सभी डॉक्टरों और कर्मचारियों ने कार्य बहिष्कार का ऐलान कर दिया। इस कारण दो घंटे तक इमरजेंसी बाधित रही। कार्य बहिष्कार तभी समाप्त हुआ जब पिस्टल दिखाने वाला आरोपी गिरफ्तार हो गए। एसएचओ शहर कोतवाली कैलाश चंद भट्ट ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। दोनों आरोपी नशे की हालत में थे।
दून अस्पताल के एमएस डॉ. अनुराग अग्रवाल ने बताया कि अस्पताल में इस तरह की घटनाएं बढ़ गई हैं। इस पर कड़ा कदम उठाया जाएगा। इसके लिए पुलिस से भी सहयोग मांगा गया है। एक पुलिसकर्मी अस्पताल में 24 घंटे रहे, ताकि किसी तरह की अनहोनी की आशंका न हो।