एक अन्य युवक-युवती को भी पकड़कर अभद्रता की गई
वायरल वीडियो में एक युवक खुद को एक संगठन से बताते हुए गाली-गलौज कर रहा है। लड़की के साथ खड़े युवक को एक के बाद एक थप्पड़ जड़ रहा है। युवती उसे छोड़ देने की गुहार लगा रही है। यही नहीं, युवक को बैठाकर नाई को बुलाकर उसका सिर भी मुंडवा दिया गया। उनके साथ आए एक अन्य युवक-युवती को भी पकड़कर अभद्रता की गई। युवती दूसरे समुदाय की और बिजनौर की रहने वाली बताई जा रही है।
ये भी पढ़ें...Uttarkashi Tunnel: मजदूरों ने 11 दिन बाद किया ब्रश, बदले कपड़े...बताया सुरंग के अंदर गुजरे एक-एक दिन का हाल
मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। मामले की जांच कर आरोपियों की पहचान की जा रही है। पुलिस को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए हैं। किसी को भी कानून हाथ में लेने नहीं दिया जाएगा। - प्रमेंद्र सिंह डोबाल, एसएसपी, हरिद्वार