फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun: शादी के बाद महिला और उसके बच्चों पर बनाया जबरन धर्मांतरण का दबाव, आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Sat, 17 Jun 2023 05:23 PM IST
देहरादून ब्यूरो माई सिटी रिपोर्टर, देहरादून

सार

11 जून को उसने रेशमा को डरा धमकाकर आरोपी ने उसके साथ शादी कर ली। रेशमा के घर पहुंचकर उसे और उसके दोनों बच्चों को आरोपी ने उठाकर अपने साथ ले गया। और फिर जबरन धर्म परिवर्तन कराने की कोशिश करने लगा।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

महिला और उसके दो बच्चों का जबरन धर्म परिवर्तन कराने के आरोप में एक युवक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि युवक महिला को जबरदस्ती घर से उठाकर ले गया और उससे शादी कर ली। इसके बाद अब फोन पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। पुलिस ने मामले में धार्मिक स्वतंत्रता अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


मामले में तस्लीमा निवासी नवादा ने पुलिस को बताया कि उनकी भतीजी सानिया उर्फ रेशमा निवासी नवादा शादीशुदा है। उसका पति जेल में बंद है। गत दो जून को राजेंद्र पंवार निवासी जोगीवाला रेशमा के घर पहुंचा और उसे उठाकर ले गया। उसके साथ रेशमा के दोनों बच्चे भी थे। आरोप है कि गत 11 जून को उसने रेशमा को डरा धमकाकर उसके साथ शादी कर ली।

ये भी पढ़ें...UKSSSC: पेपर लीक मामले में पूर्व सचिव बडोनी को आयोग की क्लीन चिट, नौ माह से नियम विरुद्ध लटकाया मामला
विज्ञापन
विज्ञापन


महिला ने आरोप लगाया कि अब राजेंद्र पंवार अपनी बंदूक के साथ व्हाट्सएप पर फोटो अपलोड कर रहा है और धमकियां दे रहा है। आरोप है कि राजेंद्र उनकी भतीजी को भी मारने की धमकी दे रहा है। एसओ नेहरू कॉलोनी लोकेंद्र बहुगुणा ने बताया कि तस्लीमा के आरोपों के आधार पर राजेंद्र पंवार के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें