न्यायवानी फाउंडेशन की ओर से राजा राममोहन राय अकादमी के सहयोग से मंगलवार को दो दिवसीय मॉडल यूनाइटेड नेशंस (एमयूएन) व यूथ पार्लियामेंट का आयोजन किया गया। इसमें 400 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। कार्यक्रम का आयोजन संस्थान के पूर्व छात्र दीपक शर्मा व नीरज शर्मा (निदेशक, न्यायवाणी फाउंडेशन) ने किया।साथ ही मुख्य अतिथि डॉ. संजीव चोपड़ा (पूर्व आईएएस व क्यूरेटर, वीओडब्लू) और अधिवक्ता राकेश गुप्ता (अध्यक्ष, बार काउंसिल उत्तराखंड) ने छात्रों को सार्थक संवाद के लिए प्रेरित करते हुए राजा राममोहन राय के योगदान व संयुक्त राष्ट्र जैसी संस्थाओं के माध्यम से वैश्विक सहयोग के महत्व पर प्रकाश डाला। बेस्ट स्कूल का पुरस्कार राजा राममोहन राय अकादमी को और बेस्ट यूनिवर्सिटी का पुरस्कार जिज्ञासा यूनिवर्सिटी को प्रदान किया गया। कार्यक्रम में प्रधानाचार्या भारती विष्णोई समेत अन्य शिक्षक और छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।