फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: बिल्डर पुनीत अग्रवाल के कारनामों का चिट्ठा खोलेगी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
एटीएस कॉलोनी में दहशत का पयार्य बने बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ गुंडा एक्ट में कार्रवाई के निर्देश मिलने के बाद पुलिस उस पर और शिकंजा कसने जा रही है। उसके एफआर लग चुके पुराने मामलों को भी दोबारा जांच के लिए खोला जाएगा। इसके साथ ही रायपुर थाने में वर्तमान में दर्ज मामलों में भी जांच तेज की जाएगी।
विज्ञापन


डीआरडीओ वैज्ञानिकों से मारपीट के बाद डीएम सविन बंसल ने बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ गुंडा एक्ट के तहत नोटिस जारी किया है। पांच मई को उसे अपना पक्ष रखने के लिए बुलाया गया है। इस दौरान पुलिस उसके पुराने मामलों की फाइलें भी खोल रही है। पांच मई को उसे कड़े सवालों का सामना करना पड़ेगा। इस दौरान संतोषजनक जवाब न मिलने पर उसके खिलाफ जिला बदर की कार्रवाई हो सकती है। एटीएस कॉलोनी में रहने वालों ने बताया कि बिल्डर पुनीत अग्रवाल का विवादों से पुराना नाता है। अब तक उसके खिलाफ पांच प्राथमिकी दर्ज हो चुकी हैं। इसके बाद भी कॉलोनी में उसका व्यवहार लगातार विवादों का कारण बना था। इसके विरोध में कॉलोनीवासियों ने सड़क पर उतरकर धरना दिया था। इसके बाद पुलिस ने उससे लंबी पूछताछ की और उसकी थार भी सीज कर दी है। एसएसपी प्रमेंद्र सिंह डोबाल ने बताया कि कॉलोनीवासियों की शिकायत पर बिल्डर पुनीत के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है। पुलिस इस मामले में जांच कर रही है और नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।



Iपुनीत अग्रवाल के खिलाफ ये मामले हैं दर्जI
I
I

I
I

1. जमीन कब्जाने के मामले में शिकायतकर्ता बसंती फोंमिया की तहरीर पर रायपुर थाना में 2024 में बिल्डर पुनीत अग्रवाल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज हुई है। शिकायतकर्ता का आरोप है कि उनकी डांडा लखौंड स्थित भूमि पर जबरन कब्जा किया गया। शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने जमीन पर अवैध तरीके से कब्जा कर निर्माण कार्य भी किया गया। पीड़िता ने प्रशासन से कब्जा हटवाने और न्याय दिलाने की मांग की है। पुलिस फिलहाल इस मामले में जांच कर रही है।
विज्ञापन



2. सहस्त्रधारा रोड स्थित एक कॉलोनी में मारपीट और धमकी के मामले में अंजनी कुमार सिंह की शिकायत पर रायपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज की गई है। आरोप है कि 19 दिसंबर 2025 की रात आरोपी पुनीत अग्रवाल और उसके साथियों ने रास्ते में रोककर मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। बीच-बचाव करने पहुंचे लोगों के साथ भी अभद्रता की गई।


3. रायपुर क्षेत्र की एटीएस सोसायटी में आरडब्ल्यूए बैठक के दौरान विवाद बढ़कर मारपीट तक पहुंच गया। शिकायतकर्ता अजय सिंह ने आरोप लगाया कि बैठक के दौरान पुनीत अग्रवाल ने उनके साथ अभद्रता की और हाथापाई की। शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने बैठक में हंगामा किया और माहौल खराब किया। मामले में पुलिस ने संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जांच कर रही है।


4. रायपुर थाना क्षेत्र में निर्माण कार्य के विवाद का मामला सामने आया है। शिकायतकर्ता नेहा सिंह ने आरोप लगाया कि पड़ोसी पुनीत अग्रवाल ने उनके घर के पास निर्माण को लेकर विवाद किया और मारपीट की। पीड़िता के अनुसार, आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उनके पति के साथ भी मारपीट की और जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने इस मामले में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।


5. रायपुर क्षेत्र में एक अन्य मामले में रास्ता रोककर हमला करने और जान से मारने की धमकी देने का आरोप है। शिकायतकर्ता अजय सिंह ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि आरोपी पुनीत अग्रवाल और उसके साथियों ने उनकी गाड़ी रोककर हमला किया। इस मामले में भी रायपुर थाने में प्राथमिकी दर्ज हुई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें