फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संदिग्ध परिस्थितियों में युवक लापता

विज्ञापन
मीनस स्थित टोंस नदी के पास संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए युवक की खोज करते परिजन। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
चकराता तहसील क्षेत्र के पुनिंग गांव में रहने वाला एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। युवक के जूते और कपड़े गांव से 10 किमी दूर मीनस के पास टौंस नदी के किनारे मिले हैं। इसके बाद से राजस्व पुलिस युवक की नदी में तलाश कर रही है। युवक मानसिक रूप से परेशान बताया जा रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार कल सिंह (35) पुत्र दलीप सिंह निवासी पुनिंग बीते 13 जुलाई को घर से लापता हो गया। परिजनों ने युवक की काफी तलाश की, लेकिन कुछ पता नहीं चल सका। जिसके बाद परिजनों ने युवक की गुमशुदगी की जानकारी राजस्व पुलिस को दी। सोमवार को कुछ लोगों ने मीनस के पास टौंस नदी के किनारे युवक के जूते और कपड़े देखे। इसके बाद लोगों ने घटना की जानकारी राजस्व पुलिस और परिजनों को दी।
राजस्व उपनिरीक्षक गुलशन हैदर ने बताया कि परिजनों के अनुसार नदी तट पर मिले जूते और कपड़े लापता युवक के ही हैं। संभवत: युवक नदी में नहाने उतरा होगा। इसके बाद वह नदी की तेज धारा में लापता हो गया। युवक की तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है। सोमवार शाम ढलने के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन रोक दिया गया। मंगलवार को फिर से नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें