फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मनचलों ने लड़कियों संग की छेड़छाड़ तो अब खैर नहीं, हवालात में बितानी पड़ेगी जिंदगी 

Mon, 04 Feb 2019 09:58 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, खटीमा
विज्ञापन
molest
विज्ञापन

उत्तराखंड में खटीमा क्षेत्र के स्कूलों और कालेज के बाहर छात्राओं से छेड़छाड़ और अभद्र टिप्पणी करने वाले मनचलों और नशेड़ियों की अब खैर नहीं। पुलिस प्रशासन ने ऐसे असामाजिक तत्वों को सलाखों के पीछे भेजने के लिए शक्ति स्क्वाएड का गठन किया है। महिला एसआई के नेतृत्व में स्क्वाएड में शामिल पुलिस कर्मी सादी वर्दी में मनचलों और नशेड़ियों को दबोचेंगे।

विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों की बैठक के बाद सीओ कमला बिष्ट ने बताया कि महिला एसआई के नेतृत्व में शक्ति स्क्वायड का गठन दिया गया है। इसके लिए टीम में शामिल पुलिस कर्मियों के फोन नंबर कॉलेज, स्कूल व कोचिंग संस्थान, कंप्यूटर संस्थानों में छात्राओं को उपलब्ध कराए जा रहे हैं। इन नंबरों में छात्राओें के फोन आते ही कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन

इन नंबरों पर करें शिकायत

बताया कि शक्ति स्क्वायड में सूचना देने के लिए 9411112906, 9675085410, 9058559150 नंबरों का प्रयोग कर सकते हैं। नशेड़ियों और मनचलों के अलावा यह टीम नशे के उन अपराधियों पर भी नजर रखेगी जो युवा पीढ़ी को नशे की गर्त में धकेलने का काम करते हैं। बैठक में कोतवाल संजय पाठक, एसएसआई देवेंद्र गौरव आदि मौजूद रहे।    


पुलिस ने मनचलों को दौड़ाया, चार दबोचे
नगर के डिग्री कॉलेज और बालिका इंटर कॉलेज गेट के आसपास शनिवार को सादी वर्दी में महिला कांस्टेबलों के साथ टीम ने दो बाइकों पर सवार चार मनचलों को रंगे हाथों दबोचा। टीम में एसआई पिंकी धामी, महिला कांस्टेबल साजमीन, कांस्टेबल उमेश राज, रघुनाथ गोस्वामी आदि शामिल थे। पुलिस ने दो बाइकों को सीज किया है।   
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें