फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आपत्तिजनक फोटो से युवक बना रहा शादी का दबाव, डर से 10वीं की छात्रा ने स्कूल छोड़ा

Sun, 01 Dec 2019 10:16 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लक्सर

सार

  • तहरीर के आधार पर पुलिस ने शुरू की मामले की जांच
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

दबंग परिवार के युवक ने नाबालिग छात्रा के आपत्तिजनक फोटो खींच लिए। आरोप है कि युवक अब फोटो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी देकर छात्रा पर शादी करने का दबाव बना रहा है। दबंग परिवार की दहशत के चलते परिजनों ने छात्रा का स्कूल जाना भी बंद करा दिया। साथ ही पुलिस को तहरीर दी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


लक्सर कोतवाली क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति की 15 वर्षीय बेटी पड़ोस के गांव के एक सरकारी स्कूल में कक्षा 10 की छात्रा है। आरोप है कि पिछले दिनों गांव के दूसरे समुदाय के युवक ने छात्रा पर रौब गालिब करते हुए डरा धमकाकर उसकी कुछ आपत्तिजनक तस्वीरें अपने मोबाइल में खींच ली।
 

विज्ञापन

फोटो सोशल मीडिया पर डालने की धमकी

आरोप है कि अब छात्रा स्कूल जाती है तो युवक रास्ते में रोककर शादी करने के लिए दबाव बनाता। इतना ही नहीं युवक उसकी बात नहीं मानने पर फोटो को सोशल मीडिया पर डालने की धमकी भी दे रहा है। युवक की हरकतों से परेशान छात्रा ने इसकी जानकारी परिजनों को दी। छात्रा के परिजनों ने विरोध किया तो आरोप है कि युवक के परिजनों ने उन्हें ही आड़े हाथों ले लिया।

युवक की हरकतों से डरे छात्रा के परिवार वालों ने उसकी पढ़ाई बीच में ही रुकवा दी। इसके बाद भी युवक,  छात्रा के परिजनों को धमकी दे रहा है। शुक्रवार देर शाम छात्रा के परिजनों ने कोतवाली पहुंचकर पुलिस को तहरीर दी। सीओ अविनाश वर्मा का कहना है कि मामला संज्ञान में है। तत्काल कार्रवाई करने के आदेश पुलिस को दिए गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें