फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: सड़क हादसे में गई युवक की जान

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। सुद्धोवाला से घर लौटते समय प्रभात कुमार (29) की दुर्घटना में मौत हो गई। रास्ते में गुरुनानक कॉलेज के निकट सामने से आ रही एक फॉर्च्यूनर ने उसकी बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि प्रभात गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस की सहायता से तत्काल सुभारती अस्पताल पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक मूल रूप से बिजनौर जिले के मंडावर थाना क्षेत्र के खानपुर माधव उर्फ डेरियो गांव का रहने वाला था और वर्तमान में सेलाकुई की थापा गली में परिवार के साथ रह रहा था। हादसे की खबर मिलते ही परिजन अस्पताल पहुंच गए, जहां उनका रो-रोकर बुरा हाल हो गया। प्रेमनगर थाना पुलिस ने मृतक के भाई की तहरीर के आधार पर फॉर्च्यूनर चालक के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। थाना प्रभारी नरेश राठौर ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें