फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रुड़की: ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार युवक की मौत, ट्रक को छोड़कर आरोपी फरार

Wed, 20 Jun 2018 11:59 PM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, रुड़की
विज्ञापन
demo pic
विज्ञापन

साबतवाली तिराहे के पास एक ट्रक की चपेट में आकर बाइक सवार भरतपुर गांव के पप्पन की मौत हो गई, जबकि उसका साथ संदीप गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना के बाद चालक ट्रक को छोड़कर फरार हो गया।  

विज्ञापन


बुधवार की दोपहर भरतपुर गांव निवासी पप्पन और संदीप बाइक पर सवार होकर झबरेड़ा से गांव लौट रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक साबतवाली तिराहे के पास पहुंची एक ट्रक ने अपनी चपेट में ले लिया। बाइक सड़क पर जा गिरी और दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।

राहगिरों ने मामले की सूचना पुलिस को दी। पुलिस ने राहगिरों की मदद से दोनों को अस्पताल पहुंचाया, लेकिन चिकित्सकों ने पप्पन (25) को मृत घोषित कर दिया, वहीं संदीप की हालत को गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया।
विज्ञापन


पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल लाइंस अस्पताल रुड़की भेजा। पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस ने मौके से ट्रक को कब्जे में लेकर आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। थाना अध्यक्ष सुखपाल सिंह मान ने बताया कि अभी तक कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलते ही ट्रक चालक के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें