फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंत्येष्टि से लौट रहा था युवक, लेकिन खुद ही हो गया मौत का शिकार, घर में इकलौता था कमाने वाला

Thu, 17 Jan 2019 08:34 AM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
विज्ञापन
मृतक सुरेश सिंह सामंत
विज्ञापन

उत्तराखंड के चंपावत के लोहाघाट में गांव के ही एक व्यक्ति के अंतिम संस्कार में गए सिंगदा के युवक सुरेश की मंगलवार को मसान मंदिर के पास 70 मी. खाई में गिरने से मौत हो गई।

विज्ञापन


पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है। बुधवार को रामेश्वर घाट पर गमगीन माहौल में सुरेश का अंतिम संस्कार किया गया। पिता कल्याण सिंह ने उसकी चिता को मुखाग्नि दी। 

क्षेत्रवासियों के अनुसार बाराकोट विकासखंड के सिंगदा गांव निवासी सुरेश सिंह सामंत (35) पुत्र कल्याण सिंह मंगलवार अपराह्न गांव निवासी कर्म सिंह की अंत्येष्टि में रामेश्वर घाट गया था।

विज्ञापन

अंतिम संस्कार के बाद वह रामेश्वर घाट कुछ दूर स्थित मसान मंदिर में गया था। इसी दौरान उसका पांव फिसला और वह 70 फीट खाई में गिर गया। पत्थरों से सिर टकराने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई। 

मंगलवार को गांव के व्यक्ति की अंत्येष्टि में गए नारायण सिंह, किशन सिंह, महेंद्र, गणेश सिंह ने जब लौटते वक्त सुरेश को अपने साथ नहीं देखा तो उसकी खोजबीन की। उन्होंने रामेश्वर घाट और उसके आसपास भी सुरेश को ढूंढा।

काफी खोजबीन के बाद सुरेश का शव मसान मंदिर के नीचे  लहूलुहान स्थिति में नदी किनारे पड़ा मिला। साथियों और परिजनों ने घटना की जानकारी लोहाघाट पुलिस को दी। बुधवार को लोहाघाट में  डॉ. रवींद्र बोहरा ने शव का पोस्टमार्टम किया।
विज्ञापन

परिवार का अकेला कमाऊ सदस्य था सुरेश

सिंगदा गांव निवासी सुरेश सिंह सामंत की मौत से उसके परिवार में कोहराम मचा हुआ है। गांव के लोग सुरेश की मौत से गमगीन हैं। उनकी अचानक मौत की खबर से पत्नी प्रेमा और दो बच्चे योगेश (15) व चंचल (8) बदहवास हैं।

सुरेश की मां का पहले ही निधन हो चुका है। ग्रामीणों के अनुसार सुरेश सुरेश की कमाई से ही परिवार पलता था। एक निजी स्कूल की बस चलाकर वह परिवार का भरण-पोषण करता था।

क्षेत्र पंचायत सदस्य मनोज सामंत, गणेश सामंत, शिवराज सिंह सामंत, किशन सिंह, हर सिंह, प्रकाश सिंह, हरीश सामंत, नैन सिंह, मदन सिंह, शंकर सिंह, गोपाल सिंह, चंचल सिंह आदि ने प्रशासन से सुरेश के परिजनों को आर्थिक सहायता देने की मांग की है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें