फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काशीपुर: चंडीगढ़ से हल्द्वानी आ रही बस से युवक ने नदी में लगाई छलांग, यात्रियों में मची अफरा-तफरी

Sun, 09 Feb 2020 12:20 PM IST
अलका त्यागी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, काशीपुर (उधमसिंह नगर)
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

उत्तराखंड के काशीपुर में चंडीगढ़ से हल्द्वानी आ रही रोडवेज बस में सवार एक युवक ने खिड़की से ढेला नदी में छलांग लगा दी। युवक के कूदते ही बस की सवारियों में हड़कंप मच गया। 

विज्ञापन


इस दौरान युवक नदी में तो नहीं गिरा लेकिन सड़क पर गिर गया। सड़क पर खून बिखरा देख सवारियों ने तुरन्त पुलिस को सूचना दी। इसके बाद हरकत में आई पुलिस ने कुछ ही देर में युवक की तलाश कर ली।

जानकारी के अनुसार, काठगोदाम डिपो की रोडवेज संख्या UK 07 AA 2091 चंडीगढ़ से सुबह छह बजे हल्द्वानी के लिए रवाना हुई थी। बस में कुल 29 यात्री सवार थे। सुबह जैसे ही बस काशीपुर की सीमा पर पहुंची तो एक युवक ढेला पुल पर खिड़की से कूद गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

उसके कूदते ही सवारियों ने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया। बस रोकने के बाद चालक हीरा सिंह राणा व कंडक्टर कलील अख्तर ने नीचे उतर कर देखा तो सड़क पर खून देखकर उन्होंने तुरन्त 112 इमरजेंसी नंबर पर सूचना दी। 

सूचना मिलते ही काशीपुर पुलिस ने युवक की तलाश शुरू कर दी। इस दौरान युवक द्वारा छोड़े गए बैग से उसकी पहचान गणेश दत्त भट्ट पुत्र आनन्द बल्लभ भट्ट निवासी ग्राम दन्या जिला अल्मोड़ा के रूप में हुई। 

जानकारी लेने पर पता चला युवक की बहन काशीपुर में ही जसपुर खुर्द में रहती है। उसे बुलाकर युवक को उसके सुपुर्द कर दिया। पूछताछ में युवक ने ऐसा करने का कारण नहीं बताया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें