परीक्षण के बाद परिजन सुनील को साथ लेकर सीढ़ी की ओर गए थे। इसी बीच अचानक सुनील ने छलांग लगा दी। परिजनों के शोर मचाने पर संस्थान के सुरक्षा गार्ड और चिकित्सक भी मौके पर पहुंचे।
आननफानन सुनील को इमरजेंसी में भर्ती कराया गया। एक्सरे में पता चला है कि सुनील की रीढ़ और कलाई में गहरे जख्म हैं। सुनील राजमिस्त्री का काम करता है। सुनील डिप्रेशन का शिकार है और करीब छह माह से इलाज चल रहा है। फिलहाल सुनील की हालत स्थिर बताई जा रही है।