फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: युवा नए भारत की आशा, विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता

विज्ञापन
विज्ञापन
- लोक भवन में आयोजित युवा संवाद में बोले राज्यपाल
विज्ञापन


- कहा, दृढ़ इच्छाशक्ति, आत्मसंयम और अनुशासन है जरूरी

अमर उजाला ब्यूरो

देहरादून। राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (सेनि) ने कहा कि युवा नए भारत की आशा हैं। इनके हाथों में विकसित भारत की बागडोर है। भारत को विश्व गुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता।
मंगलवार को लोक भवन में आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम विकसित भारत 2047 में राज्यपाल युवाओं से रूबरू हुए। विभिन्न विद्यालयों से आए युवाओं ने कहा कि विकसित भारत का सपना केवल आर्थिक प्रगति तक नहीं है। इसमें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा, नवाचार, आत्मनिर्भरता, डिजिटल सशक्तिकरण, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक समरसता और नैतिक मूल्यों पर आधारित समाज का निर्माण शामिल है।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि जिस परिपक्वता और स्पष्टता के साथ विद्यार्थियों ने अपने विचार रखे हैं, उससे यह स्पष्ट है कि युवाओं के सामर्थ्य के बल पर भारत को विकसित राष्ट्र और विश्वगुरु बनने से कोई नहीं रोक सकता। राज्यपाल इस बात से विशेष रूप से प्रभावित हुए कि विद्यार्थियों ने विकसित भारत के लिए अपना सशक्त विजन और स्पष्ट रोडमैप प्रस्तुत किया, जो अत्यंत प्रशंसनीय है।
विज्ञापन

राज्यपाल ने कहा कि जब अन्य लोग थक जाएं, तब भी अपने लक्ष्य की ओर आगे बढ़ते रहना ही सफलता की कुंजी है। कार्यक्रम में वेलहम गर्ल्स स्कूल, शिक्षांकुर द ग्लोबल स्कूल, टोन्स ब्रिज स्कूल, सेंट जोसेफ अकादमी और सेंट जॉर्ज कॉलेज मसूरी के छात्र व शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें