उत्तराखंड बेरोजगार संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने कहा कि उत्तराखंड बेरोजगार संघ मजबूत हो रहा है। हजारों युवा एवं अभिभावक संघ की सदस्यता ग्रहण कर चुके हैं। रविवार को संगठन से जुड़ने पर युवाओं को सम्मानित किया गया है। उत्तराखंड बेरोजगार संघ की ओर से रविवार को एकता विहार स्थित धरना स्थल पर प्रेसवार्ता का भी आयोजन हुआ। बॉबी पंवार ने कहा कि आंदोलन को ओर तेज किया जाएगा और युवाओं को जनपद स्तर पर जिम्मेदारी दी जाएगी
संघ के अध्यक्ष बॉबी पंवार ने कहा कि उत्तराखंड बेरोजगार संघ को मजबूत करने के लिए नए युवाओं व संरक्षक के रूप में जुड़े अभिभावकों को विधिवत रूप से सम्मिलित किया गया। इसमें संरक्षक मंडल व मार्गदर्शक मंडल के रूप में वरिष्ठ राज्य आंदोलनकारी मनोज ध्यानी, किसान नेता भोपाल सिंह चौधरी, राज्य आंदोलनकारी जबर सिंह पावेल, कैप्टन भरत सिंह रावत, मनीष गोनियाल, सामाजिक कार्यकर्ता पुरुषोत्तम भट्ट, प्रवीन भारद्वाज, पुष्कर सिंह नेगी, नरेंद्र रावत, समीर सजवाण आदि सम्मिलित हुए।