फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: संदिग्ध हालत में घूमता युवक खुखरी के साथ गिरफ्तार

Fri, 06 Nov 2026 07:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
विकासनगर। सेलाकुई थाना पुलिस ने बृहस्पतिवार शाम को राजावाला घाटी क्षेत्र से सूरज शुक्ला को खुखरी के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी जिले के मैंतोली थाना क्षेत्र के जलालपुर का निवासी है। थाना प्रभारी शैंकी कुमार ने पुलिस ने घाटी की ओर से अकेले आ रहे एक व्यक्ति को रोका। पुलिस को देखकर वह घबराकर पीछे भागने लगा, जिसे घेराबंदी कर पकड़ लिया गया। तलाशी में उसकी जींस की जेब से करीब नौ अंगुल लंबी खुखरी बरामद हुई। आरोपी ने रात में चोरी के इरादे से निकलने और डराने-धमकाने के लिए खुखरी रखने की बात कही। आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें