फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कार में छिपाकर रखी थी 464 ग्राम चरस, तस्कर गिरफ्तार

Fri, 06 Nov 2026 07:29 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
- विकासनगर पुलिस ने ऑपरेशन प्रहार के तहत की कार्रवाई, कार जब्त
विज्ञापन


- मिर्जापुर से खरीदकर लाया था चरस, गांव में बेचने की थी तैयारी

संवाद न्यूज एजेंसी

विकासनगर। कोतवाली क्षेत्र में बृहस्पतिवार रात को भोजावाला निवासी प्रदीप उर्फ सोनू को पुलिस ने कार में चरस छिपाकर रखने और तस्करी करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके पास से 464 ग्राम चरस बरामद की है। तस्करी में इस्तेमाल की जा रही कार को भी जब्त कर लिया गया है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन

कोतवाली प्रभारी राजीव रौथाण के अनुसार, पांच नवंबर को भोजावाला क्षेत्र में एक कार में संदिग्ध वस्तु होने की सूचना मिली थी। पुलिस मौके पर पहुंची तो कार के पास आरोपी मिला। तलाशी लेने पर कार के स्टीयरिंग शीट के नीचे छिपाकर रखी गई पन्नी से चरस बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह चरस मिर्जापुर से खरीदकर लाया था। गांव और आसपास के लोगों को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में बेचकर मुनाफा कमाने की योजना थी। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश करने की कार्रवाई की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें