जानकारी के अनुसार लक्सर कस्बे के एक मोहल्ला निवासी एक युवक ने लगभग 5 वर्ष पहले अपने पड़ोस की ही एक 8 साल की बच्ची को अपनी हवस का शिकार बनाया था, जिस पर पड़ोस के ही कुछ ग्रामीणों ने युवक को पकड़ लिया था।
आरोपी युवक की पिटाई के बाद उसे पुलिस के हवाले कर दिया गया था। पुलिस ने उसके खिलाफ पॉक्सो के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मामले में कोर्ट ने कुछ दिन पहले ही युवक को दोषी करार देते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
इसके बाद युवक अपनी सजा के खिलाफ अपील करने के लिए जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आया था। लेकिन इसी बीच बुधवार की देर शाम उसने अपने ही पड़ोस के एक 12 वर्षीय किशोर, जो एक दर्जी की दुकान पर अपने कपड़े लेने के लिए गया था, को अपना शिकार बना लिया।
वह युवक को अपनी बातों में लगाकर रेलवे लाइन के निकट ही एक सुनसान स्थान पर ले गया। आरोप है कि इसके बाद आरोपी युवक ने किशोर के साथ जबरन दुष्कर्म किया। किशोर के काफी देर तक भी घर नहीं पहुंच पाने परिजनों को चिंता हुई और उन्होंने उसकी तलाश शुरू कर दी।
इसी बीच किशोर लहूलुहान हालत में घर पहुंचा तो उसे देख परिजनों के हाथ-पांव फूल गए। उन्होंने किशोर से इस बाबत पूरे मामले की जानकारी ली। इसके बाद परिजन और ग्रामीण लक्सर कोतवाली पहुंचे।
कोतवाल वीरेंद्र सिंह नेगी ने बताया कि पीड़ित की मां की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है और मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। उन्होंने बताया कि किशोर का मेडिकल करवाया जा रहा है। इसके बाद उसके पॉक्सो कोर्ट में बयान कराए जाएंगे।