फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जज के हस्ताक्षर और मोहर लगाकर खुद ही जारी कर दिए आदेश, सकते में आई पुलिस

Tue, 25 Sep 2018 02:12 AM IST
न्यूज डेस्क/अमर उजाला, विकासनगर
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

देहरादून के विकासनगर में जमीन विवाद को लेकर एक व्यक्ति ने सिविल जूनियर डिविजन जज के फर्जी हस्ताक्षर और मोहर लगा फर्जी आदेश पत्र तैयार कर दिया। मामले का खुलासा सूचना के अधिकार के तहत मांगी गई जानकारी से हुआ।

विज्ञापन


अब पीड़ित ने एसएसपी को पत्र लिखकर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उचित कार्रवाई की मांग की है। एसएसपी को लिखे शिकायती पत्र में बाबूगढ़ निवासी मदन लाल पुत्र अजमेरी लाल ने बताया कि उसका गांव के एक व्यक्ति से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है।

जून 2018  में वह अपनी जमीन पर निर्माण करवा रहा था। उस समय उन्हें पुलिस के माध्यम से काम को रोकने के लिए एक आदेश प्राप्त हुआ। जब उन्होंने उक्त आदेश के संबंध में सिविल जूनियर डिविजन जज के कार्यालय में संपर्क किया तो पता चला कि ऐसा कोई आदेश कोर्ट की तरफ से जारी ही नहीं हुआ है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

तहसील प्रशासन के साथ पुलिस को भी किया गुमराह

इसके बाद उन्होंने उक्त आदेश के संबंध में कोतवाली विकासनगर में सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी। इसमें पता चला कि आरोपी ने न्यायधीश के फर्जी हस्ताक्षर और मोहर लगाकर आदेश पत्र तैयार किया।

शिकायतकर्ता का कहना है कि आरोपी ने फर्जी आदेश पत्र तैयार कर तहसील प्रशासन के साथ ही पुलिस को भी गुमराह करने का प्रयास किया है। लेकिन, मामले  में अब तक आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज नहीं हो सका है। उन्होंने मामले की जांच कर आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

अभी मामले में कोई जानकारी नहीं मिली है। जानकारी जुटाकर मामले की जांच की जाएगी।  
- सरिता डोभाल, एसपी देहात
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें