फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Devprayag: बंजी जंपिंग के बाद बिगड़ी युवक की तबीयत, सीने में हुआ तेज दर्द, परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, मौत

Tue, 16 Jun 2026 05:54 PM IST
Renu Saklani संवाद न्यूज एजेंसी, देवप्रयाग (श्रीनगर गढ़वाल)

सार

बंजी जंपिंग करने के बाद एक युवक की तबीयत बिगड़ गई। उसने परिजनों को पेट और सीने में तेज दर्द बताया। परिजन युवक को लेकर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

श्रीनगर धारी देवी के दर्शन कर परिजनों के साथ लौट रहे देहरादून के एक युवक की बंजी जंपिंग करने के बाद संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। बंजी जंपिंग के बाद युवक को अचानक पेट और सीने में तेज दर्द के साथ सांस लेने में तकलीफ होने लगी, जिसके बाद परिजन उसे पास के एक लॉज में ले गए। वहां हालत बिगड़ने और बेहोश होने पर उसे आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य  केंद्र पाली  ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

विज्ञापन


डॉक्टरों के मुताबिक, प्राथमिक दृष्टि में मौत की वजह सिंकोप अटैक (अचानक बेहोश होना या दिल की धड़कन रुकना) हो सकती है। मिली जानकारी के अनुसार, देहरादून के शांति विहार, कालागढ़ निवासी संजीव रस्तोगी का 21 वर्षीय पुत्र लक्ष्य रस्तोगी अपने परिवार के साथ धारी देवी के दर्शन कर लौट रहा था। इसी दौरान मूल्यगांव के पास स्थित एक बंजी जंपिंग पॉइंट पर पहुंचकर लक्ष्य ने बंजी जंपिंग करने की इच्छा जताई। परिजनों की सहमति पर वह चला गया।

सिंकोप अटैक या कार्डियक स्ट्रोक
अलकनंदा नदी के ऊपर रोमांचक बंजी जंपिंग कर जब वह वापस ऊपर आया, तो उसने अचानक पेट और सीने में तेज दर्द की शिकायत की। तबीयत बिगड़ती देख परिजनों ने तुरंत पास के रामकुंड लॉज में एक कमरा ले लिया ताकि लक्ष्य थोड़ा आराम कर सके। हालांकि, कुछ ही देर में उसका दर्द असहनीय हो गया और वह बेहोश हो गया। घबराए परिजन रात करीब नौ बजे उसे लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बागी पहुंचे।
विज्ञापन


ये भी पढे़ं...Chamoli:  हेमकुंड यात्रा से लौट रहे श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों में मारपीट, धारदार हथियार चले, कई घायल
विज्ञापन


प्रभारी डॉ. आकाश दीप ने बताया कि रात करीब नौ बजे जब परिजन लक्ष्य रस्तोगी को अस्पताल लेकर आए, तो डॉक्टरों की टीम ने तुरंत उसका परीक्षण किया। जांच के दौरान युवक की पल्स (नब्ज) नहीं चल रही थी। डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास करते हुए सीपीआर भी दिया, लेकिन उसके शरीर में कोई हरकत नहीं हुई। चिकित्सालय के डॉक्टर अमर दीप ने परिजनों से मिली जानकारी के हवाले से बताया कि युवक को बंजी जंपिंग के तुरंत बाद पेट में दर्द और सांस लेने में भारी दिक्कत होने लगी थी। उन्होंने आशंका जताई है कि युवक की मौत का कारण सिंकोप अटैक या कार्डियक स्ट्रोक हो सकता है। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें