फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: कुंभ एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। थाना नेहरू कॉलोनी क्षेत्र में माता मंदिर फाटक के पास मंगलवार शाम कुंभ एक्सप्रेस की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार कंट्रोल रूम से शाम करीब साढ़े छह बजे सूचना मिली कि एक व्यक्ति रेल की चपेट में आ गया है। ट्रेन की चपेट में आने से युवक का पैर कट गया और सिर में गंभीर चोट लगी। उसे तत्काल 108 एंबुलेंस से कोरोनेशन अस्पताल पहुंचाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस मृतक की शिनाख्त कराने के प्रयास कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें