देहरादून। पटेलनगर थाना क्षेत्र के देहराखास स्थित एक पीजी हॉस्टल में मंगलवार रात एक छात्र ने फंदे से लटककर आत्महत्या कर ली।
सीओ सदर अंकित कंडारी ने बताया कि मृतक की पहचान 21 वर्षीय सौरभ कुमार राय के रूप में हुई है। सौरभ मूल रूप से बिहार के पश्चिमी चंपारण के सूरजपुर का रहने वाला था और यहां एक निजी विवि में बीपीटी प्रथम वर्ष की पढ़ाई कर रहा था। वह यहीं पीजी में अपने दोस्त प्रांजल के साथ रहता था। रात करीब पौने आठ बजे जब उसका रूम पार्टनर प्रांजल हॉस्टल आया तो देखा कि कमरे का दरवाजा अंदर से बंद था। दरवाजा नहीं खुला तो प्रांजल ने कुंडी तोड़ दी। अंदर सौरभ चादर के सहारे पंखे से लटका हुआ था। सीओ सदर ने बताया कि फिलहाल आत्महत्या के कारणों का स्पष्ट पता नहीं चल सका है और पुलिस मामले की जांच कर रही है। मा.सि.रि.