फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाथी के लिए हाईकोर्ट पहुंचा युवक, बोला मैं इसका असली मालिक हूं, मेरा हाथी दिलवाएं

Fri, 04 Jan 2019 09:02 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नैनीताल
विज्ञापन
elephant
विज्ञापन

एक युवक अपना हाथी लेने के लिए हाईकोर्ट तक चला गया। गाजियाबाद निवासी तौसीफ की हाईकोर्ट में दाखिल की गई इस याचिका में युवा हाथी का असली मालिक होने का दावा किया गया है।

विज्ञापन


मुख्य न्यायाधीश रमेश रंगनाथन और न्यायमूर्ति रमेश चंद्र खुल्बे की खंडपीठ ने इस मामले में सरकार को सात जनवरी तक जवाब दाखिल करने का आदेश दिया है।

कुछ समय पूर्व ही वन विभाग ने कार्बेट क्षेत्र के एक होटल से इस हाथी को अदालत के आदेश पर अपने कब्जे में लिया था। तब से वन विभाग ही इस हाथी की देखरेख कर रहा है। 

विज्ञापन

हाईकोर्ट में दायर समीक्षा याचिका में तौसीफ का दावा है कि वह इस युवा हाथी हेमा का वास्तविक मालिक है। हाथी पूरी तरह स्वस्थ है। वन विभाग से मिली अनुमति के आधार पर हाथी उसके पास रहा है।

रामनगर के निकट होटल से वन विभाग के अधिकारियों ने उसे गलत ढंग से कब्जे में लिया है। वन अधिकारियों के हाथी को कब्जे में लेने की कार्रवाई को याची ने पहले भी हाईकोर्ट में चुनौती दी थी, लेकिन कोर्ट ने उसकी याचिका को खारिज कर दिया था। इसके चलते समीक्षा याचिका दायर की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें