फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: युवा कांग्रेस अध्यक्ष विशाल भोजक ने संभाला कार्यभार

विज्ञापन
विज्ञापन
देहरादून। युवा कांग्रेस के नव नियुक्त प्रदेश अध्यक्ष विशाल भोजक ने औपचारिक रूप से अपना कार्यभार ग्रहण किया। इस अवसर पर युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदयभान चिव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गणेश गोदियाल सहित कई वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन

कांग्रेस भवन में आयोजित कार्यक्रम में उन्होंने कहा, वे संगठन को मजबूत, सक्रिय और जनहित के मुद्दों पर संघर्षशील बनाने के लिए प्रतिबद्धता से काम करेंगे। उन्होंने युवाओं को संगठन से जोड़ने पर जोर दिया। उनकी आवाज उठाने और प्रदेश के विकास में भागीदारी सुनिश्चित करने पर बल दिया। भोजक ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाने को कहा। नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ने युवाओं के सामने मौजूद चुनौतियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, वर्तमान समय में बेरोजगारी, शिक्षा और महंगाई जैसी गंभीर चुनौतियां हैं। भोजक ने जोर दिया कि युवा कांग्रेस इन समस्याओं के समाधान के लिए निर्णायक भूमिका निभाएगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर इन मुद्दों पर संघर्ष करने का आह्वान किया। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें