- अपर आयुक्त परिवहन को दिया इस संबंध में ज्ञापन देहरादून। युवा कांग्रेस द्वारा अपपर परिवहन आयुक्त को बसों के किराए में वृद्धि किए जाने के विरोध संबंध में ज्ञापन दिया। जिला अध्यक्ष भूपेंद्र नेगी ने कहा कि राज्य सरकार द्वारा जो परिवहन किराया में वृद्धि की गई है वह किसी भी तरह से तर्कसंगत एवं उचित नहीं है। कोरोना महामारी के इस समय जहां गरीब जनता अपनी रोजी-रोटी के लिए दर-दर भटक रही है उसी समय में राज्य की भाजपा सरकार द्वारा अत्यधिक किराया बढ़ाना इस महंगाई के दौर में गरीब जनता की कमर तोड़ने जैसा है। राज्य सरकार का यह फैसला अत्यंत ही निंदनीय एवं दुर्भाग्यपूर्ण है। युवा कांग्रेस ने अपर परिवहन आयुक्त के माध्यम से सरकार से मांग की है कि सरकार जल्द से जल्द इस फैसले को वापस ले। यदि सरकार द्वारा इस फैसले को वापस नहीं लिया जाता तो युवा कांग्रेस पूरे प्रदेश में उग्र आंदोलन करने को विवश होगी। इस अवसर पर जिला अध्यक्ष भूपेंद्र नेगी, महानगर अध्यक्ष गौतम सोनकर, राहुल प्रताप निक्की, राजेश चमोली, विजय रतूड़ी आशीष सक्सेना, संदीप कुमार चमोली, अमनदीप सिंह बत्रा आदि मौजूद रहे।