माय सिटी रिपोर्टर देहरादून उत्तराखंड वन विकास निगम में 10 प्रशासनिक अधिकारियों को बतौर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी पदोन्नति दे दी गई है। इसके साथ ही 15 प्रधान सहायकों को भी प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नत कर दिया गया है। वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक मोनीष मल्लिक की ओर से पदोन्नति संबंधी आदेश जारी कर दिए गए हैं। इसके साथ ही लॉक डाउन की वजह से पदोन्नति पाने वाले सभी प्रशासनिक और वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों को उनके वर्तमान तैनाती स्थल पर ही बने रहने को कहा गया है। वन विकास निगम के प्रबंध निदेशक मोनीष मल्लिक ने बताया कि जिन प्रशासनिक अधिकारियों को वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी के पद पर पदोन्नति दी गई है उसमें शशि प्रसाद ध्यानी, रजनी पांडे, किशन सिंह जेष्ठा, उमेशचंद्र पंत, माधवानंद जोशी, अंबा दत्त जोशी, विनोद कुमार पंत, हेमंत कुमार खुल्बे,जगदीश चंद्र उपाध्याय व जेपी बहुखंडी शामिल हैं। इसके अलावा जिन प्रधान सहायकों को बतौर प्रशासनिक अधिकारी पदोन्नत किया गया है उसमें उनमें सुरेशचंद पाठक, हेमचंद भट्ट, हेमचंद्र तिवारी, महेशचंद तिवारी, जगदीश चंद्र लोहनी, रीता पांडे, सुरेशी नेगी, वीरेंद्र कुमार, राजकुमार, दिनेश कुमार, ईश्वर सिंह दुग्ताल, हेमंत कुमार, दमयंती कौशल, नरेंद्र सिंह बिष्ट शामिल हैं । प्रबंध निदेशक मोनीष मल्लिक ने बताया कि फिलहाल सभी अधिकारियों को पदोन्नति तो दे दी गई है लेकिन वे कोरोना संकट के चलते लागू लॉकडाउन की वजह से फिलहाल अपने वर्तमान तैनाती स्थल पर ही रहेंगे। स्थितियां सामान्य होने के बाद स्थानांतरण संबंधी आदेश नए सिरे से जारी किए जाएंगे।