फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: मुख्यमंत्री के विरोध से पहले युवा कांग्रेस नेता नजरबंद

Mon, 19 Oct 2026 07:45 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
सेलाकुई। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सेलाकुई आगमन पर युवा कांग्रेस नेता जॉय बर्सवाल और आकाश आजाद को पुलिस ने उनके आवास पर नजरबंद कर दिया। उत्तराखंड युवा कांग्रेस के ये नेता मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाकर विरोध करने जा रहे थे, लेकिन पुलिस ने पहले ही उन्हें झाझरा स्थित आवास पर करीब चार घंटे तक नजरबंद रखा। युवा कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि सरकार के इशारे पर उन्हें मुख्यमंत्री तक पहुंचने से रोका गया। जॉय बर्सवाल ने कहा कि वे अंकिता भंडारी प्रकरण में न्याय और शीशमबाड़ा कूड़ा घर हटाने जैसे मुद्दों पर मुख्यमंत्री से मिलना चाहते थे। उन्होंने पुलिस की कार्रवाई को गैर-लोकतांत्रिक बताते हुए भाजपा सरकार की निंदा की। उन्होंने इसे विपक्ष की आवाज दबाने का प्रयास बताया और लोकतांत्रिक व्यवस्था के लिए चिंताजनक कहा। युवा कांग्रेस जनता के मुद्दों को लेकर संघर्ष जारी रखेगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें