फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dehradun News: दशहरे की तैयारी पूरी, आज रात होगा रावण के पुतले का दहन

Mon, 19 Oct 2026 06:30 PM IST
देहरादून ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देहरादून
विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र और आसपास के इलाकों में दशहरे को लेकर तैयारियां अंतिम चरण में पहुंच गई हैं। विभिन्न समितियों की ओर से रावण के पुतले तैयार कर लिए गए हैं। मंगलवार सुबह पुतलों को निर्धारित स्थानों पर स्थापित किया जाएगा। रात में रामलीला मंचन के बाद रावण के पुतले का दहन होगा।
विज्ञापन


सरस्वती कला मंच विकासनगर के अध्यक्ष नवनीत वर्मा ने बताया कि दशहरे की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। समिति की ओर से रात करीब 9:30 बजे पुतला दहन किया जाएगा। वहीं, श्री रामलीला समिति नेहरू मार्केट डाकपत्थर के सचिव पंकज नैथाणी ने बताया कि शाम 7:30 बजे रामलीला शुरू होगी और करीब 10.00 बजे दहन होगा।

हरबर्टपुर में भी रावण, मेघनाथ और कुंभकरण के पुतले तैयार हैं। दशहरा कमेटी के नीरज रोहिला ने बताया कि पूजा-अनुष्ठान के बाद रात करीब नौ बजे पुतला दहन कार्यक्रम शुरू किया जाएगा। समिति की ओर से कार्यक्रम को लेकर व्यवस्थाएं पूरी कर ली गई हैं और आयोजन स्थल पर तैयारियां अंतिम रूप दे चुकी हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें