फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूथ कांग्रेस ने फूंका केंद्र सरकार का पुतला

विज्ञापन
केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ता। - फोटो : VIKAS NAGAR
विज्ञापन
विकासनगर। देश में बढ़ती बलात्कार की घटनाओं और ठप पड़ी कानून व्यवस्था के विरोध में यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने बृहस्पतिवार को केंद्र सरकार का पुतला फूंका।
विज्ञापन

बाबूगढ़ चुंगी में केंद्र सरकार के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए यूथ कांग्रेस के अध्यक्ष यश शर्मा ने कहा कि देश में भाजपा का शासन कुशासन हो गया है। बेटियां अपने आपको असुरक्षित महसूस करने लगी हैं। रोज बलात्कार और हत्या जैसे केस सामने आ रहे हैं। हाथरस की घटना ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। कानून व्यवस्था ठप पड़ी है। रोज नए अपराध हो रहे हैं और अपराधी खुलेआम घूम रहे हैं। भाजपा को देश की कोई चिंता नहीं है। बलात्कार जैसी घटनाओं को अंजाम देने वालों के लिए कड़े से कड़ा कानून बनना चाहिए।
पुतला फूंकने वालों में साहिल, सोनम, साक्षी, प्राची, मीना, हिना, मुस्कान, ताईबा, सुनैना, वैशाली, कोमल, दीक्षा, चिंकी, रिया, किरन, फातिमा, विशाल, दिनेश, रुचिन, अश्वनी, प्रशांत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन

वाल्मीकि समाज ने की दोषियों को फांसी की मांग
विकासनगर। हाथरस की बेटी को इंसाफ दिलाने की मांग पर उत्तरांचल स्वच्छकार कर्मचारी संघ (वाल्मीकि समाज) के सदस्यों ने बृहस्पतिवार को यूपी सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर प्रदर्शन किया। उन्होंने दुष्कर्म के आरोपियों को फांसी और पीड़िता के शव को रात के अंधेरे में जलाने वाले पुलिसकर्मियों को बर्खास्त करने की मांग की। इस संबंध में यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन भी भेजा।
मांग के समर्थन में उत्तराखंड संवैधानिक अधिकार संरक्षण मंच ने भी आंदोलन को अपना समर्थन दिया। संघ के अध्यक्ष सतीश कुमार पारछा ने कहा कि जब तक आरोपियों को फांसी की सजा नहीं मिलती समाज से जुड़े लोगों का आंदोलन जारी रहेगा। मामले को दबाने के लिए रात के अंधेरे में मृतका के शव को फूंक दिया गया। ज्ञापन सौंपने वालों में मंच के संयोजक दौलत कुंवर, सह संयोजक स्वराज चौहान, सलाहकार राजेंद्र कुमार, विजय आजाद, सुभाष कुमार धाकड़, संजय ओला, कमलराज, बंटी पंवार, गौतम मंचल, सुशील कुमार, राज कुमार, पवन कुमार, रवि कुमार, बंटी, रीना देवी, सतीश कुमार मौजूद रहे।
कैंडल मार्च निकाला
विकासनगर। हाथरस में दुष्कर्म का शिकार हुई बेटी की आत्मा की शांति के लिए अखिल भारतीय ओबीसी एससी/एसटी अल्पसंख्यक संयुक्त मोर्चा के सदस्यों ने हरबर्टपुर में कैंडल मार्च निकाला। मोर्चा के प्रदेश महासचिव विजयपाल सिंह आजाद के नेतृत्व में यह कैंडल मार्च निकाला गया। बेटी के साथ दुष्कर्म करने वालों को फांसी की सजा देने की मांग की गई। इस मौके पर सतीश कुमार, डॉ. गुलफाम जॉन, गुरुदेव, राजेश, अमर सागर, शेर खान, महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सायरा आजाद, जिला उपाध्यक्ष सरोज गांधी, जिला महासचिव भारती देवी, सुनील गौतम, पवन गौतम, सुमेर चंद, रमेश चंद्र मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें