फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने गोली मारकर की खुदकुशी, खून से लथपथ शव देख परिवार में मचा कोहराम

Sun, 16 Dec 2018 08:46 AM IST
Nirmala Suyal Nirmala Suyal न्यूज डेस्क/अमर उजाला, बाजपुर
विज्ञापन
आत्महत्या
विज्ञापन

एक युवक के गोली मारकर खुदकुशी करने का मामला प्रकाश में आया है। खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सीएचसी की मोर्चरी में रखवा दिया। 

विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार को रात करीब साढ़े 9 बजे गांव मड़िया कला निवासी संजीव कुमार शर्मा ऊर्फ सीटू (40) ने घर के अंदर जीने की सीढ़ियों पर लाइसेंसी रिवाल्वर से कनपटी पर गोली मारकर आत्महत्या कर ली। 

विज्ञापन

गोली की आवाज से परिजन बाहर आ गए। सीढ़ियों के पास खून से लथपथ शव को देखते ही  परिजनों की चीख निकल गई। इससे पहले कि परिजन अस्पताल ले जाते युवक ने घर पर ही दम तोड़ दिया। आवाज सुनकर आस पड़ोसी और ग्रामीणों की भीड़ लग गई। 

सूचना मिलने पर एसआई दीपक कौशिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पत्नी मोनिका सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। गांव के प्रधान लियाकत अली ने बताया कि मृतक के तीन बच्चों में से दो बेटी और एक बेटा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें