गोली की आवाज से परिजन बाहर आ गए। सीढ़ियों के पास खून से लथपथ शव को देखते ही परिजनों की चीख निकल गई। इससे पहले कि परिजन अस्पताल ले जाते युवक ने घर पर ही दम तोड़ दिया। आवाज सुनकर आस पड़ोसी और ग्रामीणों की भीड़ लग गई।
सूचना मिलने पर एसआई दीपक कौशिक पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पत्नी मोनिका सहित अन्य परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। गांव के प्रधान लियाकत अली ने बताया कि मृतक के तीन बच्चों में से दो बेटी और एक बेटा है।