फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

काम नहीं मिला तो युवक ने जहर खाकर दी जान

Tue, 02 May 2017 05:45 PM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, कोटद्वार
विज्ञापन
poison - फोटो : demo pic
विज्ञापन
भाबर क्षेत्र के निंबूचौड़ निवासी एक व्यक्ति ने जहर का खाकर खुदकुशी कर ली। बाजार चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि निंबूचौड़ निवासी नरेश चंद्र (32) पुत्र प्रेमबल्लभ सोमवार रात करीब नौ बजे शराब के नशे में घर पहुंचा और सीधे अपने कमरे में चला गया।
विज्ञापन


कुछ देर बाद चिल्लाते हुए कमरे से बाहर निकला और परिजनों से कहने लगा कि उसने जहर खा लिया है। आनन-फानन में परिजनों ने उसे निजी वाहन से राजकीय संयुक्त चिकित्सालय कोटद्वार पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

परिजनों ने बताया कि नरेश के दो छोटे बच्चे हैं। काफी समय से काम नहीं मिलने के कारण वह परेशान चल रहा था। सोमवार रात उसने जहर खाकर जीवन लीला समाप्त कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें