मृतक के पेट में पांच छह गहरे घाव थे और खून रिस रहा था। काफी पड़ताल के बाद भी घटनास्थल से पुलिस को कोई सुराग नहीं मिला। एसपी सिटी ममता वोहरा ने बताया कि संभवत देर रात ही युवक की हत्या की गई है। मृतक के पास से कोई आईडी नहीं मिल पाई है। ऐसे में उसकी शिनाख्त नहीं हो पाई है।
पहनावे से युवक कोई मजदूर प्रतीत हो रहा है। युवक ने हाथ पर ओम गुदवाया हुआ था। शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत के सही कारण पता चल सकते हैं।
बताया कि युवक की पहचान कराने का प्रयास कर रहे हैं। इसके लिए सिडकुल की औद्योगिक इकाइयों में भी युवक का फोटो भेज दिए हैं। साथ ही मामले की जांच भी शुरू कर दी गई है।