फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस ने 50 हजार की रिश्वत लेते धरा सीनियर असिस्टेंट

Mon, 05 Nov 2018 05:24 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, ऊना
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टेट विजिलेंस व एंटी क्रप्शन ब्यूरो की टीम ने क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में तैनात सीनियर असिस्टेंट को 50 हजार रुपये की रिश्वत लेते दबोचा है। आरोपी की पहचान अनीश राजन के रूप में हुई है। विजिलेंस ने आरोपी को गिरफ्तार कर विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी को मंगलवार को अदालत में पेश किया जाएगा।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार क्षेत्रीय अस्पताल ऊना में सीनियर असिस्टेंट के पद पर कार्ररत अनीश राजन एक क्लीनिक की रजिस्ट्रेशन रिन्यू करने की एवज में 60 हजार रुपये की रिश्वत की मांग कर रहा था। इसके बाद 50 हजार में समझौता हो गया। मामले की जानकारी शिकायतकर्ता ने विजिलेंस ऊना को दी।

विज्ञापन

विजिलेंस ने मामले को गंभीरता लेते हुए आरोपी को धरने की रणनीति बनाई। जिसके बाद शिकायतकर्ता सोमवार को सीनियर असिस्टेंट को रिश्वत के रुपये देने अस्पताल में पहुंचा। ऊना अस्पताल की पार्किंग में शिकायतकर्ता ने कार में बैठकर अनीश राजन को 50 हजार की नकदी सौंपी। इसी दौरान घात लगाकर बैठी विजिलेंस की टीम ने आरोपी अनीश राजन को 50 हजार रुपये की रिश्वत के साथ रंगे हाथों दबोच लिया।

क्षेत्रीय अस्पतान परिसर में विजिलेंस की अचानक हुई कार्रवाई से मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। विजिलेंस ऊना एएसपी सागर चंद्र शर्मा ने बताया कि आरोपी के खिलाफ भ्रष्टाचार निरोधन अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करने की आगामी कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें